언어

키보드

251페이지 중 100페이지

저자: प्रेमचंद

시간0:00
속도 (WPM)0.0
정확도100.0%

시작을 누르고 줄을 정확히 입력하세요. · 백스페이스 비활성화 — 오류 후에도 계속 입력하세요.

या यों ही पढ़ गये? महज इम्तहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज
है बुद्धि का विकास। जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो। रावण भूमण्डल
का स्वामी था। ऐसे राजों को चक्रवर्ती कहते हैं। आजकल अँग्रेजों के
राज्य का विस्तार बहुत बढ़ा हुआ है; पर इन्हें चक्रवर्ती नहीं कह
सकते। संसार के अनेकों राष्ट्र अंग्रेजों का आधिपत्य स्वीकार नहीं
करते। बिलकुल स्वाधीन हैं। रावण चक्रवर्ती राजा था। संसार के सभी
महीष उसे कर देते थे। बड़े-बड़े देवता उसकी गुलामी करते थे। आग और
पानी के देवता भी उसके दास थे; मगर उसका अन्त क्या हुआ?

시작을 누르고 줄을 정확히 입력하세요.

시작 안 됨