كتاب · प्रेमचंद की सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ
صفحة 75 من 251
المؤلف: प्रेमचंद
الوقت0:00
السرعة (WPM)0.0
الدقة100.0%
اضغط ابدأ واكتب السطور بدقة. · مفتاح الرجوع معطل — استمر حتى بعد الخطأ.
मिर्जा-बराबर के आदमी हैं, उम्र में, दर्जे में मुझसे दो अगुल ऊँचे।
मुलाहिजा करना ही पड़ता है।
बेगम-तो मैं ही दुत्कारे देती हूँ। नाराज हो जायँगे, हो जायँ। कौन
किसी की रोटियाँ चला देता है। रानी रूठेंगी, अपना सुहाग लेंगी।
हिरिया, जा, बाहर से शतरंज उठा ला। मीर साहब से कहना, मियाँ अब न
खेलेगे, आप तशरीफ ले जाइए।
मिर्जों-हाँ-हाँ, कहाँ ऐसा गजब भी न करना! जलील करना चाहती हो क्या!
ठहर हिरिया कहाँ जाती है।
बेगम-जाने क्यों नहीं देते। मेरा ही खून पिये, जो उसे रोके। अच्छा,
उसे रोका, मुझे रोको, तो जानूँ।
اضغط ابدأ واكتب السطور بدقة.
لم يبدأ