图书 · प्रेमचंद की सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ
第135页 / 共251页
作者: प्रेमचंद
时间0:00
速度 (WPM)0.0
准确率100.0%
按开始并准确输入每行文字。 · 退格键已禁用 — 即使输入错误也请继续。
'कैसे कहते हो चोट नहीं लगी? सारा हाथ और सिर सूज गया है। कपड़े खून
से तर। यह मुआमला क्या है? कोई मोटर-दुर्घटना तो नहीं हो गयी
'बहुत मामूली चोट है साहब, दो-चार दिन में अच्छी हो जायगी। 'घबराने
की कोई बात नहीं।'
प्रकाश के मुख पर आशापूर्ण, 'शान्त मुस्कान थी। क्रोध, लज्जा वा
प्रतिशोध की भावना का नाम भी न था।
बड़े ठाकुर ने और व्यग्र होकर पूछा-लेकिन हुश्रा क्या, यह क्यों
नहीं बतलाते? किसी से मार-पीट हुई हो, तो थाने में रपट करवा दूंँ।
प्रकाश ने हलके मन से कहा -मार-पीट किसी से नहीं हुई साहब!
按开始并准确输入每行文字。
未开始