언어

키보드

251페이지 중 91페이지

저자: प्रेमचंद

시간0:00
속도 (WPM)0.0
정확도100.0%

시작을 누르고 줄을 정확히 입력하세요. · 백스페이스 비활성화 — 오류 후에도 계속 입력하세요.

मीर--तो यहाँ तुमसे दबनेवाला कौन है? ‌‌‍‌दोनों दोस्तों ने कमर से
तलवारें निकाल ली। नबाबी ज़माना था; सभी तलवार, पेशक़ब्ज, कटार
वगैरह बाँधते थे। दोनों विलासी थे; पर कायर न थे। उनमें राजनीतिक
भावों का अधःपतन हो गया था। बादशाहत के लिए क्यों मरें? पर
व्यक्तिगत वीरता का अभाव न था। दोनों ने पैंतरे बदले, तलवारें
चमकीं, छपाछप की आवाजें आयीं। दोनों जख्मी होकर गिरे और दोनों में
वहीं तड़प-तड़पकर जानें दीं। अपने बादशाह के लिए जिनकी आँखों से एक
बूॅद आँसू न निकला, उन्हीं ने शतरंज के वजीर की रक्षा में प्राण दे
दिये।
अँधेरा हो चला था। बाज़ी बिछी हुई थी। दोनों बादशाह अपने-अपने
सिंहासनों पर बैठे मानो इन दोनों वीरों की मृत्यु पर रो रहे थे।
चारों तरफ सन्नाटा छाया हुआ था। खँडहर की टूटी हुई मेहराबें, गिरी
हुई दीवारें और धूल-धूसरित मीनारें इन लाशों को देखतीं और सिर धुनती
थीं।
← रामलीला प्रेमचंद की सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ (1950) द्वारा प्रेमचंद
नशा →
74150 प्रेमचंद की सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ 1950 प्रेमचंद

시작을 누르고 줄을 정확히 입력하세요.

시작 안 됨