本 · प्रेमचंद की सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ
251ページ中247ページ
著者: प्रेमचंद
時間0:00
速度 (WPM)0.0
正確性100.0%
スタートを押して行を正確に入力してください。 · バックスペース無効 — エラー後も続行してください。
यह फिर क्या हुआ। आबदी तो उनके गले में बाहें डाले देती है। अबकी
पिताजी जरूर उसे पीटगे। चुडै़ल को जरा भी शर्म नहीं!
एक महाशय ने मुस्कराकर कहा-यहाँ तुम्हारी दाल न गलेगी आबदीजान! और
दरवाजा देखो।
बात तो इन महाशय ने मेरे मन की कही और बहुत ही उचित कही; लेकिन न
जाने क्यों पिताजी ने उनकी ओर कुपित नेत्रों से देखा और मूँछों पर
ताव दिया। मुँह से तो कुछ न बोले; पर उनके मुख को आकृति चिल्लाकर
सरोष शब्दों में कह रही थी-तू बनिया मुझे समझता क्या है? यहाँ ऐसे
अवसर पर जान तक निसार करने को तैयार हैं, रुपये की हकीकत ही क्या!
तेरा जी चाहे, आजमा ले। तुझसे दूनी रकम न दे डालें तो मुँह न
दिखाऊँ! महान आश्चर्य! घोर अनर्थ! अरे जमीन, तू फट क्यों नहीं जाती!
आकाश, तू फट क्यों नहीं पड़ता? अरे, मुझे मौत क्यों नहीं आ
スタートを押して行を正確に入力してください。
未開始